wh ऐसा हो सकता है सरकार का मंत्रिमंडल, कुछ नेता बनेंगे मंत्री तो इन्हें भेजा जा सकता है…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ऐसा हो सकता है सरकार का मंत्रिमंडल, कुछ नेता बनेंगे मंत्री तो इन्हें भेजा जा सकता है…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

ऐसा हो सकता है सरकार का मंत्रिमंडल, कुछ नेता बनेंगे मंत्री तो इन्हें भेजा जा सकता है……

मंत्रिमंडल में कुल 62 मंत्री, 28 कैबिनेट मंत्री , 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 23 राज्यमंत्री शपथ लेंगे । पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को संगठन में भेजने की तैयारी है और उनकी जगह पर बेबी रानी मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बनी है। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी संगठन में भेजे जाएंगे और उनकी जगह एके शर्मा को मिलेगी उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी।तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण को जिमेदारी मिलने की संभावना है।

सुरेश खन्ना को भी अहम मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी फिर से मिलेगी, सतीश माहाना को भी मंत्री बनाया जायेगा लेकिन दोनों नेताओ को मंत्री पद से हीं संतोष करना होगा। ब्रजेश पाठक,दयाशंकर सिंह और जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,सिद्धार्थनाथ सिंह , नंदगोपाल नंदी और सूर्य प्रताप शाही भी बनेंगे मंत्री। इसके अलावा राजनाथ सिंह के बेटे और नोयेडा से विधायक पंकज सिंह,राजेश्वर सिंह,रामपाल वर्मा ,अदिति सिंह और अपर्णा बिष्ट यादव भी योगी सरकार की मंत्री बनेंगी।

श्रीकांत शर्मा ,आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा,अनिल राजभर, संदीप सिंह बनेंगे मंत्री। सहयोगी अपना दल को दो ,निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर बनी सहमति। वहीं डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी है।

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823