wh (जॉब अलर्ट) वायु सेना में भर्ती का मौका, दिल्ली, बरेली, गोरखपुर और……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जॉब अलर्ट) वायु सेना में भर्ती का मौका, दिल्ली, बरेली, गोरखपुर और……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(जॉब अलर्ट) वायु सेना में भर्ती का मौका, दिल्ली, बरेली, गोरखपुर और…….

भारतीय वायु सेना में सिविलियन की भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबऱ। वायु सेना द्वारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश में बरेली, गोरखपुर और उत्तराखण्ड के भोवाली में स्थिति एयर फोर्स स्टेशन/यूनिट में ग्रुप सी सिविलियन की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं।

आइएएफ द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.01/2022) के अनुसार एचकेएस, कुक (ओजी), कारपेंटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार, भर्ती विज्ञापन (सं. 02/2022) के मुताबिक, हिंदी टाइपिस्ट की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

ऐसे करें आवेदन

भारतीय वायु सेवा ग्रुप सी सिविलियन भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आइएएफ द्वारा जारी किए गए भर्ती विज्ञापनों में प्रकाशित अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स को संलग्न करते हुए विज्ञापन में दिए गए पते पर जमा कराना होगा। आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख सम्बन्धित रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर यानि 26 अप्रैल 2022 है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

वायु सेना भर्ती विज्ञापन (सं.01/2022) और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

वायु सेना भर्ती विज्ञापन (सं.02/2022) और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक

जानें योग्यता

  • कुक (ऑर्डिनरी ग्रेड) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन और कैटरिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट। साथ ही, सम्बन्धित ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष।
  • कारपेंटर (स्किल्ड) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास। साथ ही, सम्बन्धित संस्थान से कारपेंटर ट्रेड में सर्टिफिकेट। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष।
  • हाउस कीपिंग स्टाफ (एचकेएस) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष।
  • हिंदी टाइपिस्ट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास। अंग्रेसी 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

सभी पदों के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में विभिन्न आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी, आदि) के लिए केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी गई है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823