wh (जॉब अलर्ट) स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सुनहरा अवसर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जॉब अलर्ट) स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सुनहरा अवसर……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(जॉब अलर्ट) स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी करने का सुनहरा अवसर…….

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Sports Authority of India, SAI) में जॉब का मौका है। SAI में असिस्टेंट, न्यूट्रीशनिस्ट (Assistant Nutritionist) के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि और समय से 15 दिनों के भीतर तक चलेगी। इसके तहत इस पोस्ट पर अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2022 है। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।ऑनलाइन आवेदन कने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट http://sportsauthorityofindia.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।उम्मीदवार ध्यान रखें कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा, किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा ।

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से Foods & Nutritionist में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा होम साइंस में मास्टर डिग्री के साथ-साथ Nutrition/ Sports स्पेशलाइजेशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं इस पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा सहित अन्य डिटेल्स चेक करने के लिए आवेदक ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी एक और बात का ध्यान रखें कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें, क्योंकि आवेदन पत्र में अगर किसी भी तरह की कोई गलत जानकारी पकड़ में आती है तो फिर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा। 

ये होगी सैलरी

इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 40,000 से 60,000 तक सैलरी दी जाएगी। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823