wh (जॉब अलर्ट) सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (जॉब अलर्ट) सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(जॉब अलर्ट) सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर

नई दिल्ली: 

मध्य प्रदेश में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में सरकारी शिक्षक भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। केंद्रीय विद्यालय रायसेन, मध्य प्रदेश ने विभिन्न विषयों के लिए स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) और अन्य पदों पर शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए अंशकालिक पूर्णत: संविदा शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। केवी रायसेन द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार 7 मार्च 2022 को तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय रायसेन में वॉन-इन-इंटरव्यू

केंद्रीय विद्यालय रायसेन (मध्य प्रदेश) में संविदा शिक्षक भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, raisen.kvs.ac.in पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इस अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और अपने प्रमाण-पत्रों की प्रमाणित प्रतिलिपियों के साथ निर्धारित तारीख पर विद्यालय में जमा कराना होगा।

केंद्रीय विद्यालय रायसेन में इन पदों के लिए होनी है संविदा भर्ती

  • पीजीटी – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, और कंप्यूटर विज्ञान।
  • टीजीटी – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान।
  • प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)
  • कंप्यूटर प्रशिक्षक
  • खेल शिक्षक (स्पोर्ट्स कोच)
  • योग प्रशिक्षक
  • काउंसलर
  • डॉक्टर
  • नर्स

जानें योग्यता

केंद्रीय विद्यालय रायसेन भर्ती 2022 विज्ञापन के अनुसार पीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित विषय में पीजी और बीएड किया होना चाहिए। कंप्यूटर साइंस के लिए सम्बन्धित विषय में बीई/बीटेक या एमसीए या किसी भी विषय में पीजी के साथ पीजीडीसीए किया होना चाहिए। वहीं, टीजीटी के लिए उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित विषय में पीजी और बीएड के साथ सीटीईटी उत्तीर्ण होना चाहिए। अन्य पदों के लिए जरूरी योग्यता हेतु भर्ती विज्ञापन देखें।

(इंटरनेट मीडिया)

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823