wh बीएसएफ के ग्रुप बी के पदों में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बीएसएफ के ग्रुप बी के पदों में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

बीएसएफ के ग्रुप बी के पदों में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

BSF Recruitment 2022: महानिदेशक, बोर्डर सुरक्षा बल (BSF) ने 90 ग्रुप बी (लड़ाकू) पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार rectt.bsf.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के प्रकाशन से 45 दिन है। आर्किटेक्ट और जूनियर इंजीनियर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

सब इंस्पेक्टर (वर्क्स): 57 पद

जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल): 32

इंस्पेक्टर आर्किटेक्ट: 1 पद

पात्रता मापदंड

इंस्पेक्टर आर्किटेक्ट के पद के लिए उम्मीदवार को आर्किटेक्चर में डिग्री होनी चाहिए साथ ही आर्किटेक्ट्स एक्ट, 1972 के तहत काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के साथ पंजीकृत होना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि को उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) पद के लिए उम्मीदवार को सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 30 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए उम्मीदवार को सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823