Connect with us

देश-विदेश

दिग्विजय का मोदी पर हमला, कहा- मुस्लिम देशों में रोजी-रोटी कमा रहे हिंदुओं का…….

कांग्रेस के पूर्व महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के बहाने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत से अशांति फैलती है और जो हिंदू मुस्लिम देशों में आजीविका कमा रहे हैं, उनके बारे में कभी सोचा है क्या। सिंह ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब कांग्रेस विपक्ष में थी। विश्वनाथ प्रताप सिंह की जनता दल की सरकार को भाजपा का समर्थन था। मुफ़्ती मोहम्मद सईद साहब गृह मंत्री थे। जगमोहन राज्यपाल थे। फिर कांग्रेस को क्यों कोसा रहे है?

इसके बाद उन्होंने स्वयं ही जवाब देते हुए कहा,‘क्योंकि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस से डरते हैं। देश में नफ़रत फैला कर राजनीतिक रोटियां सेंकना एक मात्र उद्देश्य है। नफ़रत से हिंसा पनपती है और देश में अशांति फैलती है। जो हिंदू मुस्लिम देशों में रोज़ी रोटी कमा रहे हैं उनके बारे में आपने कभी सोचा है क्या?

इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823