wh तीर्थ स्नान को जा रहे वाहन टकराने से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK तीर्थ स्नान को जा रहे वाहन टकराने से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

जन मुद्दे

तीर्थ स्नान को जा रहे वाहन टकराने से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में वहलना चौक के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक सफारी कार में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम हरियाणा निवासी रविंद्र पुत्र विजेंदर, मनीष पुत्र रणधीर, प्रिंस चौहान पुत्र सत्य प्रकाश और साहिल पुत्र सुखबीर की हादसे में मौत हुई है। हादसे में प्रिंस पुत्र राज सिंह और रोहित पुत्र मुकेश घायल हो गए हैं।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823