wh हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ? - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ?

मुंबई। हिजाब के समर्थन और विरोध में देश के अलग अलग कोनों में चल रहे प्रदर्शनों के बीच अब टेलीविजन में भी हिजाब की एंट्री हो गई है। धारावाहिक ‘रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल’ के सेट पर एक चर्चित अभिनेत्री को हिजाब में देखकर वहां मौजूद काफी सारे लोग चौंक गए। जानकारी मिली कि धारावाहिक की कहानी में कुछ ट्विस्ट लाकर इस हिजाब वाले मसले को शामिल किया जा रहा है और इसी के साथ धारावाहिक में एक नई अभिनेत्री की एंट्री भी हो रही है। ठीक ठाक चल रही कहानी में हिजाब कंट्रोवर्सी का एंगल मिलाने से धारावाहिक निर्माताओं को इसकी टीआरपी में उछाल की उम्मीद है। धारावाहिक ‘रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल’ की इस शूटिंग के दौरान शिवा का रोल कर रहे निशांत मल्कानी ने बताया कि अब तक रसाल और शिवा एक दूसरे की ढाल बनते आए हैं। कहानी के मुताबिक इस बार गांव पर हमला होने वाला है और उमेद सिंह व बलवंत को लेकर चला आ रहा सस्पेंस भी इस बार अपने उफान पर होगा। इसी बीच कुछ हमलावर गांव में घुसपैठ करते हैं और शिवा हमलावरों का पता लगाने के लिए निकलता है। उन हमलावरों की लीडर बनी हैं अभिनेत्री शीन दास ने। धारावाहिक के सेट पर हिजाब में नजर आने वाली अभिनेत्री शीन दास ही हैं। शीन दास को इसके पहले धारावाहिकों ‘पिया अलबेला’ और ‘शादी के सियापे’ में देखा गया है। शीन दास बताती हैं, ‘शो में मेरी नई एंट्री हुई है इसे आप कैमियो कह सकते हैं। इसमें मैं बिजली नाम की नेगेटिव भूमिका निभा रही हूं। मेरी वजह से शिवा को बहुत बड़ी प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है। उन्हें घर, गांव और देश बचाना है। यह बहुत ही डार्क, निर्दय, कोल्ड किरदार है। लुक टेस्ट के बाद मेरा सेलेक्शन हुआ और सेट पर हम काफी रिहर्सल भी करते हैं। बिजली को यह घर काफी सेफ लगा, इसलिए उसने यहां डेरा डाल दिया है ताकि आराम से प्लान रच सके।

(खबर साभार इंटरनेट मीडिया)

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823