wh आखिर क्यों उत्तराखंड का ये पहाड़ी लड़का रोज दौड़ता है 10 किलोमीटर नोएडा की सड़कों पर, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, वीडियो भी देखें…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK आखिर क्यों उत्तराखंड का ये पहाड़ी लड़का रोज दौड़ता है 10 किलोमीटर नोएडा की सड़कों पर, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, वीडियो भी देखें…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

आखिर क्यों उत्तराखंड का ये पहाड़ी लड़का रोज दौड़ता है 10 किलोमीटर नोएडा की सड़कों पर, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, वीडियो भी देखें….

नई दिल्ली। जब जज्बा हाई हो तो चीजों की कमी भी किसी काम के आड़े नहीं आती है। ऐसा ही एक दृश्य एक वायरल वीडियो में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही इस वीडियो में एक युवक नोएडा की सड़कों पर बैग लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो को एक फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने बनाया है जिसमें वह युवक लगातार दौड़ता हुआ दिख रहा है। फिल्ममेकर द्वारा पूछे जाने पर युवक बताता है कि वह आर्मी में भर्ती होने के लिए हर रोज ऐसे ही प्रैक्टिस करता है।

आखिर क्यों उत्तराखंड का ये पहाड़ी लड़का रोज दौड़ता है 10 किलोमीटर नोएडा की सड़कों पर, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान, वीडियो भी देखें….


जॉब के बाद घर जाते वक्त लगाता है दौड़

बता दें कि इस वीडियो को केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी रिट्वीट किया है। रविवार को फिल्ममेकर द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को उस समय बनाया गया जब वह गाड़ी से गुजर रहे थे और उनकी नजर इस लड़के पर पड़ी जो अपने कंधे पर बैग लिए घर की तरफ दौड़ रहा था।

फिल्ममेकर ने उसे ऐसे दौड़ता देख गाड़ी से घर छोड़ने की बात भी कही लेकिन युवक ने मना कर दिया और कहा कि वह आर्मी की तैयारी कर रहा है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला प्रदीप नाम का यह युवक वीडियो में बताता है कि वह रोजाना रनिंग की प्रैक्टिस के लिए नोएडा सेक्टर 16 से बरौला स्थित अपने घर तक रोजाना दस किलोमीटर दौड़ता है क्योंकि उसके पास इसके अलावा समय नहीं बचता है।

इंटरनेट डेस्क

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823