wh लालकुआं न्यूज़। जनहित से जुड़ी इन जरूरी मांगों को लेकर रेलवे के अधिकारियों से मिले ये भाजपा नेता, पत्र भी सौंपा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़। जनहित से जुड़ी इन जरूरी मांगों को लेकर रेलवे के अधिकारियों से मिले ये भाजपा नेता, पत्र भी सौंपा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़। जनहित से जुड़ी इन जरूरी मांगों को लेकर रेलवे के अधिकारियों से मिले ये भाजपा नेता, पत्र भी सौंपा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नैनीताल के जिला उपाध्यक्ष एवं स्टेशन परामर्शदात्री समिति लालकुआं (इज्जत नगर मंडल) के सदस्य अभिषेक शर्मा की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व समिति सदस्यों ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात की इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

जिसमें कहा गया की तीनपानी बायपास पर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 109 की वजह से भविष्य में तीनपानी बाईपास का रेलवे फाटक बंद किया जा रहा है। जिस कारण लगभग 10 हजार लोगों की आबादी प्रभावित हो रही है। यदि रेलवे फाटक बंद कर दिया गया तो जनता को काफी परेशानी होगी और लंबा सफर करके शहर की ओर आना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


उपरोक्त रेलवे फाटक बंद करने से जनता में रोज भी उत्पन्न होगा यदि सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे फाटक बंद किया जाता है तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए। इसके अलावा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक सुझाव पत्र भी स्टेशन अधीक्षक को दिया।


जिसमें कहा गया है कि बंगाली कॉलोनी के काली मंदिर से लेकर स्टेट बैंक लालकुआं तक एक पैदल पुल का निर्माण कराया जाए, मोती नगर में एक ओवर ब्रिज अथवा अंडरपास बनाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

जिससे कि वहां बने 200 बेड के उप जिला अस्पताल तक पहुंचने में मरीजों को समस्या का सामना न करना पड़े साथ ही कानपुर-फतेहपुर-कौशांबी के लिए नियमित ट्रेन चलाई जाए, रेलवे स्टेशन में सीसीटीवी कैमरे सभी स्थानों पर लगाया जाए, पुराना टिकट घर के पास खाली जगह पर पार्किंग बनाई जाए, स्टेशन में साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


सुझाव समिति की सदस्यों को स्टेशन पास या फिर कार्ड देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए इसके अलावा संटिंग की व्यवस्था ऊपर नई ठोकर लाइन की तरफ की जाए।

समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से दिनेश खुल्बे, नारायण सिंह बिष्ट, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र लोटनी और प्रेमनाथ पंडित सहित रेलवे के स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह राणा, वाणिज्यिक निरीक्षक काठगोदाम सत्यवान सिंह, मुख्य वाणिज्यिक अधीक्षक विक्रम पाल सिंह शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823