Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग (उत्तराखंड) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रामनगर दौरे पर, कार्यक्रम जारी…..


नैनीताल, 1 अप्रैल (सूवि)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (कल) 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंचेंगे। जिला प्रशासन को प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार उनका दौरा निर्धारित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान, रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वे अग्रवाल सभा, रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हनुमान धाम, छोई (रामनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दर्शन-पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे।


इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 1:30 बजे पुनः डिग्री कॉलेज मैदान, रामनगर पहुंचकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823