wh 12वां चरण सम्पन्न: लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में रोमांच जारी….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

12वां चरण सम्पन्न: लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में रोमांच जारी…..

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल चुनाव की मतगणना के 12वें चरण के सम्पन्न होने के बाद चुनावी मुकाबला और भी रोचक हो गया है। अध्यक्ष पद पर दीवान सिंह बिष्ट ने 407 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी (183 मत) पर 224 मतों की मजबूत बढ़त बना ली है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट 305 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि विशाल झा को 167 तथा मनोज मौर्या को 85 मत प्राप्त हुए हैं।

कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे 326 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि सुजीत कुमार गिरी को 237 मत मिले हैं। महामंत्री पद पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, जहां नंदन सिंह राणा 311 मतों के साथ आगे हैं, जबकि अमजद खान को 278 मत प्राप्त हुए हैं।

उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश कुमार 308 मतों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, जबकि किशन भट्ट को 132 और भुवन सिंह बिष्ट को 131 मत मिले हैं। संगठन मंत्री पद पर जितेन्द्र गुप्ता 321 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि करीम खान को 151 मत प्राप्त हुए हैं।

12वें चरण की मतगणना के बाद कई पदों पर बढ़त का अंतर बढ़ा है, वहीं महामंत्री पद पर मुकाबला अभी भी रोमांचक बना हुआ है। आगामी चरणों की मतगणना पर सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823