wh फजीहत” मुख्यमंत्री खट्टर के स्वागत में सजाई नगरी” ले बैठे मुकदमा” धक्किया गये कार्यकर्ता। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

फजीहत” मुख्यमंत्री खट्टर के स्वागत में सजाई नगरी” ले बैठे मुकदमा” धक्किया गये कार्यकर्ता।

मुकेश कुमार

लालकुआं -: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भले ही 4 मिनट के लिए लालकुआं में भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के लिए जनसंपर्क में रुके लेकिन जाते-जाते उनके स्वागत के लिए लगाए गए झंडे बैनर फ्लेक्सी के चलते भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा जरूर लदवा गए । खट्टर के स्वागत के लिए लगाए गए बैनर पोस्टर झंडे ने जहां
शहर की रंगत बिगाड़ दी इन सबके बीच निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर की शिकायत के बाद एफएसटी की टीम के प्रभारी ने तहरीर देकर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के खिलाफ सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके साथ ही शहर भर में लगाई गई फ्लेक्सिया और झंडे जब्त कर सभी राजनीतिक दलों को सख्त चेतावनी दी कि आगे से कोई गलती ना करें। कुल मिलाकर खट्टर साहब का मंगलवार को लालकुआं दौरा पूरी तरह से तूफानी रहा जहां वह आंधी की तरह आए और तूफान की तरह चले गए जो पूरी तरह से चर्चा में रहा।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823