wh यहां चलती नैनो कार में लगी भीषण आग” बड़ा हादसा टला। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

यहां चलती नैनो कार में लगी भीषण आग” बड़ा हादसा टला।


नैनीताल । सरोवर नगरी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार नैनीताल से हल्द्वानी को जा रही टाटा नैनो कार संख्या UK 04 L 8254 में धर्मशाला के निकट चलते चलते आग लग गयी। वहां स्वामी मनीष जोशी नैनीताल हाई कोर्ट अपने कार्य से आये हुए थे। वापसी में हल्द्वानी जाते समय इनके वाहन के इंजन में आग लग गयी। लेकिन वाहन स्वामी को इसका आभास नहीं हुआ , क्योंकि इंजन पीछे की तरफ था। तभी धर्मशाला के निकट पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर घटना की जानकारी दी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल तल्लीताल थाने से चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा भी मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को बुझाया जा सका। अगर स्थानीय लोग घटना की जानकारी गाडी रोककर नहीं देते , तो संभव था की एक बड़ा हादसा हो जाता , क्योंकि टाटा नैनो में इंजन पीछे की तरफ होता है , जिसके कारण घटना का आभास ही नहीं हुआ। स्थानीय नागरिकों की जागरूकता के कारण एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। वाहन स्वामी ने पुलिस व स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823