wh उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

हरिद्वार के रुड़की में भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा उस समय हुआ जब एक उत्तराखंड रोडवेज की बस बेकाबू हो गई और तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में पेट्रोल पंप के पास ऋषिकेश डिपो की बस ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान दो बाइक और एक स्कूटी को बस ने अपनी चपेट में ले लिया. वहीं इस हादसे में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

हादसा होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया, वहीं सूचना मिलते ही तत्काल रुड़की सीओ नरेंद्र पंत, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत कराया. इसके बाद पुलिस में घायल को 108 के माध्यम से रुड़की के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया. साथ ही दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि हादसे में (28 वर्षीय) पंकज निवासी ग्राम मथाना थाना खानपुर लक्सर और (60 वर्षीय) टीकाराम निवासी शिवाजी नगर ढंढेरा की मौत हुई है, जबकि आकाश निवासी मोहनपुरा गंभीर रूप से घायल हो हुआ है. घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823