wh बड़ी खबर। अवैध मदरसा और नमाज स्थल हटाये जाने को लेकर हल्द्वानी में मचा बवाल, कई घायल, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर। अवैध मदरसा और नमाज स्थल हटाये जाने को लेकर हल्द्वानी में मचा बवाल, कई घायल, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर। अवैध मदरसा और नमाज स्थल हटाये जाने को लेकर हल्द्वानी में मचा बवाल, कई घायल, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी न्यूज़ – हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और नमाज स्थल ध्वस्त करने के दौरान जहां प्रशासन पर जमकर पथराव हुआ, तो वही अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में भी जमकर पथराव किया और थाने में जमकर पत्थर बाजी के साथ ही थाने के बाहर गाड़ियों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।

बड़ी खबर। अवैध मदरसा और नमाज स्थल हटाये जाने को लेकर हल्द्वानी में मचा बवाल, कई घायल, देखें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। इस दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव भी किया, जिस पर टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।

इस दौरान थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823