wh मंगलवार को मीट एवं हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिन्दूवादी नेताओं ने जताई आपत्ति”कोतवाल को सौपा ज्ञापन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK मंगलवार को मीट एवं हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिन्दूवादी नेताओं ने जताई आपत्ति”कोतवाल को सौपा ज्ञापन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

मंगलवार को मीट एवं हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिन्दूवादी नेताओं ने जताई आपत्ति”कोतवाल को सौपा ज्ञापन।

मुकेश कुमार

लालकुआ क्षेत्र में मंगलवार को मीट मछली एवं हेयर कटिंग की दुकान खोले जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है वही नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाल संजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर मंगलवार को मीट एंव हेयर काटिंग कि दुकान पूरी तरह बंद करने की मांग की है मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
यहां उत्तराखंड भगवा रक्षा वाहिनी के कुमाऊ मडल सदस्यता प्रभारी नवीन पंत नाभादास के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को कोतवाली पहुंचे यहां उन्होंने मौजूद कोतवाल संजय कुमार को एक ज्ञापन सौंपा ।
इधर कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंगलवार को कुछ मीट एंव हेयर काटिंग के व्यावसायी छोरी-छिपे दुकान खोल रहे हैं जो नियम के विवरित है पूर्व में भी क्षेत्र के हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओ ने ऐसे दुकानदारों को पकड़ा है इसके बावजूद उक्त दुकानदार नहीं मान रहे हैं इससे शहर की फिंजा खराब हो रही है।

उन्होंने ऐसे दुकानदारों की दुकान को सील करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोतवाली पुलिस ने उनकी अनदेखी की तो वह खुद ही मंगलवार को मीट की दुकानें बंद करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी।इधर कोतवाल संजय कुमार ने उन्हें उचित कारवाई का आश्वासन दिया है।
वही ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से हिन्दूवादी नेता नवीन पंत नाभा दास ,हिमांशु जोशी ,खीमा, कपिल ,भूपेंद्र कफल्टिया, नीरज गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, कैलाश जोशी, देवेश गौरव मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823