wh बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर युवाओं ने भेजा क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर युवाओं ने भेजा क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर युवाओं ने भेजा क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन।

लालकुआं बिंदुखत्ता क्षेत्र के युवाओं ने बिंदुखत्ता को अभिलंब राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर कानूनगो के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का को ज्ञापन भेजा।
यहां युवा नेता रज्जी बिष्ट के नेतृत्व में बिन्दूखत्ता के युवाओं ने क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का को प्रेषित ज्ञापन की प्रति तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा को सौंपते हुए कहा कि लंबे समय से बिंदुखत्ता के लोग राजस्व गांव की मांग कर रहे हैं परंतु अब तक अपकी भाजपा डबल इंजन की इस सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई भी ठोस कार्य नहीं किए हैं जिसके चलते ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का से मांग करते हुए कहा कि बिन्दूखत्ता क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और वहां के लोगों की भावनाओं को ध्यान रखते हुए अविलंब बिंदुखत्ता क्षेत्र को राजस्व गांव का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य एवं केंद्र में अपकी भाजपा की सरकार है। ऐसे में यदि आप प्रयास करें तो अभिलंब बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा प्रदान किया जा सकता है उन्होंने ने कहा कि यदि अभिलंब इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बिंदुखत्तावासी आंदोलनात्मक कार्रवाई के लिए विवश हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इधर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा नेता रज्जी बिष्ट, राहुल मेहता ,गोविंद चौहान,
हिमांशु जोशी, ललित मेहता मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823