उत्तराखंड
लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ मंडल में BJP संगठन की सक्रियता तेज, प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात…..
लालकुआं/हल्दूचौड़:- लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन भट्ट के नेतृत्व में उनकी टीम से मुलाकात हुई। महिला मोर्चा की महामंत्री अंजली बिष्ट के आवास पर आयोजित इस आत्मीय भेंट में मंडल मंत्री चंद्रा भट्ट एवं कमला देवी भी उपस्थित रहीं। सभी के साथ संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही बूथ संख्या 137 के अध्यक्ष आनंद पलाडिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी धीरज पडियार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल मुनि के आवास पर भी दीपेंद्र कोश्यारी ने पहुंचकर उनसे भेंट की।
इस अवसर पर पार्टी की रीति-नीति, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि संगठन की शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर जनसेवा के संकल्प को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।