Connect with us

उत्तराखंड

रामनगर (नैनीताल) बंदोबस्त कार्य का एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश…..


रामनगर

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील रामनगर के नया लालढांग तथा नया झिरना गांव में चल रहे बंदोबस्त कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदोबस्त एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की।


उल्लेखनीय है कि ग्राम लालढांग एवं झिरना के ग्रामीणों को वर्ष 1994 में राजस्व एवं वन विभाग के बीच भूमि विनिमय के तहत तत्कालीन राजस्व ग्रामों से हटाकर रामनगर-काशीपुर मार्ग से सटे वन क्षेत्र में नया लालढांग और नया झिरना में विस्थापित किया गया था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1901 की धारा 48 से 60 के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सर्वेक्षण एवं अभिलेख संक्रिया की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


निरीक्षण के दौरान सर्वे नायब तहसीलदार ने जानकारी दी कि तहसील रामनगर के ग्राम लेटी, चोपड़ा, रामपुर और ढिकुली के साथ ही तहसील हल्द्वानी के ग्राम जवाहर ज्योति (दमुवाधूंगा) में भी बंदोबस्त कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेख संक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सर्वेक्षण कार्य में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी निर्देशित किया, ताकि प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इस मौके पर तहसीलदार रामनगर मनीषा मारकाना, राजस्व उप निरीक्षक निर्मला, सर्वे नायब तहसीलदार अनिल कुमार श्रीवास्तव, सर्वे कानूनगो संतोष कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल पंकज रावत, विनोद कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823