wh लालकुआं। अंबेडकर पार्क के बाद अब यहां लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सीएमओ ने दी जानकारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। अंबेडकर पार्क के बाद अब यहां लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सीएमओ ने दी जानकारी - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। अंबेडकर पार्क के बाद अब यहां लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सीएमओ ने दी जानकारी

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लालकुआं नगर क्षेत्र में मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रभाव के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. यहां स्वास्थ्य विभाग की सीएमओ भागीरथी जोशी एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अनुराधा हयांकी द्वारा संयुक्त रुप से वार्ड नंबर 2 में निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा अंबेडकर पार्क में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निशुल्क परीक्षण एवं दवाई वितरण की गई। वही सीएमओ और जिला मलेरिया अधिकारी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि मौजूदा समय में लालकुआं नगर क्षेत्र और आसपास की मलिन बस्तियों में मच्छर जनित रोग जैसे डेंगू और मलेरिया की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद यहां शिविर लगाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी मलिन बस्तियों में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा जिसमें निशुल्क परीक्षण और दवाई वितरण की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर एवं निरीक्षण में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ अनुराधा हयांकी, स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर लव पांडे, कमल किशोर, संजय चौहान, फार्मासिस्ट भुवन चंद्र तिवारी सहित तमाम आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823