wh Uttarakhand: देवभूमि में एक और सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, मचा कोहराम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Uttarakhand: देवभूमि में एक और सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, मचा कोहराम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Uttarakhand: देवभूमि में एक और सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, मचा कोहराम

उत्तरकाशी:देहरादून मोटर मार्ग पर बस की चपेट में आने से एक बड़ा हादसा हो गया. बस की चपेट में आने से बाइक सवार पांच वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

वहीं घटना में घायल पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. जबकि बाइक सवार दो बच्चों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं पुलिस वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मंगलवार यानि आज 11 बजे नौगांव से बस देहरादून के लिए जा रही थी, तभी नौगांव से एक किलोमीटर आगे मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्री समेत दो अन्य बस की चपेट में आ गए.

बस के टायर के नीचे आने से पांच वर्षीय सिमरन की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि सिमरन के पिता सुरजन शाह हादसे में घायल हो गए, जिन्हें नौगांव अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मोटरसाइकिल में सिमरन, सुरजन शाह समेत चार लोग सवार थे, मोटरसाइकिल पर सवार सभी नौगांव भंकोली गांव के बताए जा रहे हैं. घटना में दो अन्य घायलों का नौगांव अस्पताल में उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. वहीं पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया कि जा रहा है कि पिता अपने बच्चों को लेकर नौगांव बाजार आया हुआ था, तभी बाइक बस की चपेट में आ गई. 

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823