wh लालकुआ नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के प्रभारी प्रशासन अशोक कुमार सिंह का लंबी बीमारी चलते निधन” शोक में आंचल परिवार” - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआ नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के प्रभारी प्रशासन अशोक कुमार सिंह का लंबी बीमारी चलते निधन” शोक में आंचल परिवार”

मुकेश कुमार

लालकुआ नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में प्रभारी प्रशासन के पद पर कार्यरत अशोक कुमार सिंह का लंबी बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया उनके निधन पर नैनीताल दुग्ध संघ के समस्त स्टाफ ने दुख व्यक्त किया है।
यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआँ में प्रभारी प्रशासन के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का आज सुबह 6 बजे निधन हो गया है वो पिछले लम्बे समय से लिवर में हुए कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे जिसके बाद आज अचानक प्रातः करीब 6 बजे उनके लखनऊ स्थित वृन्दावन आवास विकास कॉलोनी में सीने में अचानक दर्द उठा जिसके बाद परिजनों के द्वारा डॉक्टर को बुलाया गया जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
वही अशोक कुमार सिंह की आकस्मिक हुई मृत्यु से आँचल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है हर कोई उनके मिलनसार व्यवहार को याद कर रहा है उनकी कार्यशैली से सभी अधिकारी व कर्मचारी हमेशा खुश रहा करते थे अशोक कुमार सिंह पिछले 34 साल से नैनीताल दुग्ध संघ में अपनी सेवा दे रहे थे उनके निधन पर पूरे आंचल परिवार ने दुख व्यक्त किया है।
इधर नैनीताल दूध संघ के सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान कि मौजूदगी में समस्त कर्मचारियों ने दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन में शोक सभा कर 2 मिनट का मौन रखा गया तथा सभी ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक राजेन्द्र सिंह चौहान, कारखाना प्रबंधक अतुल गुप्ता, सहायक प्रबंधन इंजीनि एससी आर्य, सहायक प्रबंधक महिला डेयरी बिना पांडे,प्रभारी एम.आई .एस पान सिंह खत्री, ,प्रभारी विपरण संजय भाकुनी,खलील अहमद, भुवन सनवाल,पंकज बत्रा, रिता जोशी, जानकी देवी,सुरेश चंद्र, विजय चौहान, युगल किशोर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया है ।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823