wh भगवान श्री गणेश के चरणों में अरदास लगाएंगे सूबे के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भगवान श्री गणेश के चरणों में अरदास लगाएंगे सूबे के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी।

लालकुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में आयोजित श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम में आज सूबे के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एंव बरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जहां वे श्री गणेश भगवान जी के चरणो में अपना शीश नवाकर क्षेत्र एंव प्रदेश कि खुशहाली के लिए मनोकामना मांगेंगे।
यहां अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन झांकी जागरण कार्यक्रम के मौके पर सूबे के पूर्व दर्जा राज मंत्री एंव भाजपा के बरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जहां हेमंत द्विवेदी श्री गणेश भगवान के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए मनोकामना मानेंगे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि भगवान श्री गणेश महोत्सव के चौथे दिन आज देर शाम 8 बजे भगवान श्री कृष्ण सहित सभी देवी देवताओं की भव्य झांकियां बरेली बहेड़ी एवं काशीपुर के कलाकारो द्वारा दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आज पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी रहेंगे जो भगवान श्री गणेश की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिसके साथ ही कार्यक्रम शुरू होगें।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823