Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी: होली से पहले आबकारी विभाग का सघन अभियान, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद


हल्द्वानी। होली पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के मौखिक निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने जनपद नैनीताल में अवैध मदिरा के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिनांक 26 फरवरी 2026 को चलाए गए इस अभियान के तहत हल्द्वानी सहित दौलतपुर, चोरगलिया, हल्दूचौड़, तिकोनिया, सुभाष नगर और रामपुर रोड क्षेत्रों में दबिश दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


अभियान के दौरान टीम ने अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र प्रताप सिंह के कब्जे से लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध मदिरा की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


अभियान में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी तथा आबकारी सिपाही राहुल, शीतल, गीता, भास्कर और खुसाल शामिल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823