wh बेतालघाट/नैनीताल:- बेतालघाट में टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बेतालघाट/नैनीताल:- बेतालघाट में टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बेतालघाट/नैनीताल:- बेतालघाट में टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, देखें अपडेट:-


बेतालघाट। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतालघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 59 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रमोद कुमार (40 वर्ष) पुत्र भवानी राम, निवासी ओड़ा बॉसकोट, थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 59 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेतालघाट में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........


इस कार्रवाई में कांस्टेबल दीपक सावंत और कांस्टेबल दीपक सिंह शामिल रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823