wh भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

भवाली (नैनीताल)14 मार्च 2025 सूवि।

मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध से निपटने और इससे जुड़े मामलों में प्रभावी न्यायिक कार्रवाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी (उजाला), भवाली में दो दिवसीय ज्यूडिशियल कोलोक्वियम ऑन ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शुभारंभ शनिवार को हुआ।

भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

यह कार्यक्रम 15 मार्च को सम्पन्न होगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम में मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के मा० मुख्य न्यायमूर्ति एवं मा० न्यायमूर्तिगण,अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड सहित राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों के न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारीगण, अभियोजन अधिकारीगण एवं गैर सरकारी संगठनों के सदस्यगण सहित 150 से अधिक अधिकारीगण व अन्य प्रतिभाग कर रहे है।

भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोलोक्वियम का उद्देश्य मानव तस्करी से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई को बढ़ावा देना है।

भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

माननीय मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास, जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को कानून, जांच और पीड़ित सहायता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।

भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

शुभारंभ अवसर पर मा. मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायिक प्रणाली, पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

भवाली (नैनीताल) मानव तस्करी पर न्यायिक मंथन, भीमताल के उजाला अकादमी में दो दिवसीय कोलोक्वियम शुरू

इस अवसर पर मा. उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश, मा० न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी, उजाला के प्रभारी न्यायाधीश मा० न्यायमूर्ति श्री रवींद्र मैथानी, मा० न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा, मा० न्यायमूर्ति श्री सुभाष उपाध्याय एवं मा० न्यायमूर्ति श्री सिद्वार्थ साह, अकादमी के निदेशक प्रदीप पन्त एवं मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता,जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, राज्य के विभिन्न जिलों के जिला जज सहित उजाला के अपर निदेशक शादाब बानो, अपर निदेशक तरूण, संयुक्त निदेशक मो० यूसुफ तथा सहायक निदेशक कार्तिकेय जोशी सहित पुलिस,विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं, सीडब्लूसी के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

स्रोत:- सूचना विभाग, मीडिया सेंटर, हल्द्वानी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823