Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया कालाआगर-धुरा मोटर मार्ग का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा कालाआगर-धुरा में लंबे समय से प्रतीक्षित मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया। मोटर मार्ग के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिल गई है।

ग्रामीण लंबे समय से मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क के अभाव में लोगों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। वहीं, किसानों को अपने कृषि एवं बागवानी उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परिवहन की सुविधा नहीं होने से किसानों की आय का बड़ा हिस्सा किराया-भाड़े में खर्च हो जाता था।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराई, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया। निर्माण पूर्ण होने पर मंत्री ने मोटर मार्ग का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

इस अवसर पर मंत्री कैड़ा ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों के आवागमन के साथ-साथ किसानों को भी अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

लोकार्पण समारोह के दौरान भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823