wh भीमताल:- दिव्य एवं भव्य होगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की उच्च स्तरीय बैठक, देखें अपडेट - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल:- दिव्य एवं भव्य होगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की उच्च स्तरीय बैठक, देखें अपडेट

16 जुलाई से भव्यता के साथ होगा भीमताल हरेला मेला, तैयारियां 10 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा ने की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

भीमताल, 2 जुलाई। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं पारंपरिक विरासत के प्रतीक हरेला मेले का आयोजन इस वर्ष भी 16 जुलाई से भीमताल में भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। मेले की तैयारियों की समीक्षा एवं आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए 10 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हरेला मेला केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण उत्सव है। इसे भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में बताया गया कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों, खादी एवं ग्रामोद्योग, स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पादों तथा उद्यान विभाग के स्टॉल मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे।

कैबिनेट मंत्री ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा पर्याप्त पार्किंग स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, पौधारोपण अभियान और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा।

बैठक में नगर पालिका परिषद भीमताल की अध्यक्ष सीमा टमटा, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे, उपजिलाधिकारी एवं मेलाधिकारी नवाजिश खालिक, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, योगेश तिवारी, पंकज जोशी, अनिल चनोतिया, गोपाल कृष्ण भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823