wh भीमताल (नैनीताल) तुषराड़ गांव के छात्र ने इंटरमीडिएट में किया टॉप, ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने किया सम्मान, साथ में की ये अहम घोषणा - - UK LIVE 24 NEWS NETWORK भीमताल (नैनीताल) तुषराड़ गांव के छात्र ने इंटरमीडिएट में किया टॉप, ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने किया सम्मान, साथ में की ये अहम घोषणा – - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल (नैनीताल) तुषराड़ गांव के छात्र ने इंटरमीडिएट में किया टॉप, ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने किया सम्मान, साथ में की ये अहम घोषणा –

ओखलकाण्डा ब्लॉक के तुषराड गांव के होनहार विद्यार्थी तुलसी काफलटिया ने UBSE इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 424/500 अंक (लगभग 84.8% यानी 85%) हासिल कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज पैटना में टॉपर बनकर एक मिसाल पेश की है।


तुलसी काफलटिया को हिंदी में 90, भूगोल में 94, अर्थशास्त्र में 92, राजनीतिक विज्ञान में 78 और अंग्रेजी में 70 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने प्रथम श्रेणी (First Division) में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......


इस उपलब्धि पर तुषराड गांव के ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि गांव में रहकर इस तरह का प्रदर्शन करना अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने घोषणा की कि गांव के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होंगे, उन्हें उनकी ओर से 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!


ग्राम प्रधान कुनाल गोस्वामी ने इसे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और पलायन जैसी समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे विद्यार्थियों तक यह जानकारी अवश्य पहुंचाएं, जो गांव में रहकर आसपास के स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823