wh भीमताल न्यूज:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा शिव महापुराण में हुए शामिल: ग्रामीणों की समस्याएं सुन ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी की सहभागिता, देखें अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल न्यूज:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा शिव महापुराण में हुए शामिल: ग्रामीणों की समस्याएं सुन ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी की सहभागिता, देखें अपडेट:-

भीमताल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार (28/06/2026) को अपनी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक, जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की। दिनभर चले कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं तथा धार्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनर्पा, सक्दीना, पोखरी, पगराड़ी, अनूठी, जोलपोखरा सहित आसपास की ग्राम सभाओं के संयुक्त त्रिवेणी संगम शक्तेश्वर धाम मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कथावाचक व्यास जी के श्रीमुख से भगवान शिव की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

इसके बाद मंत्री कैड़ा धारी ब्लॉक के सुंदरखाल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धारी कृष्ण चंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

दिन के अंतिम कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुंदरखाल के बूथ संख्या-83 पर पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज को प्रेरित करने वाले हैं और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि धार्मिक आस्था, जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ सरकार एवं संगठन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823