wh भीमताल/धारी:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK भीमताल/धारी:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल/धारी:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल/धारी। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को धारी ब्लॉक का दौरा कर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं भाजपा पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से मंत्री कैड़ा को अवगत कराया। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 के तहत शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शीघ्र स्वीकृति मिलने के बाद इन गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास और प्रत्येक गांव की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा जनहित के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823