Connect with us

उत्तराखंड

भीमताल/नैनीताल:- काठगोदाम–HMT अमृतपुर बाईपास को 18.22 करोड़ की मंजूरी, गुलाब घाटी जाम से मिलेगी राहत: राम सिंह कैड़ा (कैबिनेट मंत्री)


भीमताल/नैनीताल। काठगोदाम से दानीजाला–सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग को 18 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। भीमताल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि लंबे समय से काठगोदाम–रानीबाग के बीच गुलाब घाटी क्षेत्र में लगने वाले जाम से लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस बाईपास के बनने से इस समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


मंत्री कैड़ा ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष बाईपास निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। यह सड़क काठगोदाम से दानीजाला, सिमलखेत होते हुए HMT अमृतपुर तक जाएगी, जिससे मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

तीन चरणों में होगा निर्माण
परियोजना का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाएगा—
प्रथम चरण: पहाड़ कटान कार्य – ₹1.75 करोड़
द्वितीय चरण: पार्ट-2 निर्माण कार्य – ₹4.69 करोड़
तृतीय चरण: पुल निर्माण – ₹11.77 करोड़ (स्वीकृत, शासनादेश शीघ्र जारी)
मंत्री ने बताया कि पहले दो चरणों के लिए शासनादेश जारी हो चुका है, जबकि तीसरे चरण के लिए भी जल्द आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को मिलेगा लाभ
इस बाईपास के निर्माण से भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊँ में यातायात सुगम होगा और घंटों लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


मंत्री कैड़ा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823