Connect with us

उत्तराखंड

रामनगर (नैनीताल) एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में रामनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, हत्या के प्रयास का फरार अभियुक्त गिरफ्तार…..


रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हत्या के प्रयास के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार थाना रामनगर में दिनांक 27 सितंबर 2024 को दर्ज एफआईआर संख्या 289/2024, धारा 109/351(2)/352 बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, जबकि पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


इस कार्रवाई में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने सीतावनी तिराहा (टेड़ा गांव रोड) पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रियांशु बिष्ट उर्फ बंश ठाकुर पुत्र सुनील बिष्ट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में रामनगर क्षेत्र में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस सफल कार्रवाई में व.उ.नि. महेंद्र प्रसाद, उ.नि. धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह के साथ एसओजी के जवान कुंदन कठैत और त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823