Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल/धारी:- वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण रुकवाया

नैनीताल/धारी: क्षेत्र में वन पंचायत की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में निरीक्षण कर बिल्डर्स द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को चिन्हित किया।


जांच के दौरान पाया गया कि बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने निर्माण कार्य को रुकवाया और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन सरपंच सुंदरखाल को वन पंचायत अधिनियम के तहत निलंबित कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षक सुंदरखाल को प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही संबंधित मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी जारी किए गए हैं।


इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार धारी मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक प्रवीण ह्यांकि, राजस्व निरीक्षक नारायण वर्मा, राजस्व उपनिरीक्षक निर्मल बोरा एवं वन दरोगा पूरण मेलकानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823