wh (बिग ब्रेकिंग) हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुआ रहस्यमई धमाका, पढ़ें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बिग ब्रेकिंग) हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुआ रहस्यमई धमाका, पढ़ें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बिग ब्रेकिंग) हल्द्वानी में भाजपा जिलाध्यक्ष के बाद अब कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुआ रहस्यमई धमाका, पढ़ें पूरी खबर

लालकुआं/हल्द्वानी। निकटवर्ती क्षेत्र ग्राम सभा जयपुर खीमा में कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर तेज धमाके के चलते घर के कुछ विद्युत उपकरण फुंक गए साथ ही घर की छत की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाका किस वजह से हुआ इसका रहस्य अभी भी बरकरार है मौके पर पहुंची हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं घटना से अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। बालम सिंह बिष्ट के घर पर हुआ रहस्यमय धमाका चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि मौसम साफ होने की वजह से बिजली गिरने की संभावना भी ना के बराबर है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हल्द्वानी स्थित घर के भीतर भी रहस्यमई धमाके ने क्षेत्रवासियों की नींद उड़ा दी थी। जिसका खुलासा पूर्ण रूप से नहीं हो पाया वही। आज कांग्रेस के जिला महामंत्री डॉ बालम सिंह बिष्ट के घर की छत पर हुए रहस्य में धमाके ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। गनीमत ये रही कि घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे और धमाके के तुरंत बाद घर से बाहर निकाल आये।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823