wh Big Breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, देखें पूरी खबर सिर्फ एक क्लिक पर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Big Breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, देखें पूरी खबर सिर्फ एक क्लिक पर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Big Breaking: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, देखें पूरी खबर सिर्फ एक क्लिक पर

देहरादून:पुलिस स्मृति दिवस पर देहरादून के पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस साल पूरे देश में 216 पुलिस के जवान शहीद हुए हैं, इनमें से चार पुलिसकर्मी उत्तराखंड के भी हैं. दरअसल हर साल देश भर में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है, जिसमें अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इसी कड़ी में देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सरकार के कुछ मंत्री समेत विधायक और तमाम अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

पुलिस स्मृति दिवस के दिन हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की हैं. मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास बनाने के लिए आने वाले वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है.

इसके अलावा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार भत्ते में भी ₹100 की बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री ने निरीक्षक और उप निरीक्षक को वर्दी भत्ते के रूप में 3500 रुपए देने की भी घोषणा की है.

https://x.com/pushkardhami/status/1848232171447939558?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1848232171447939558%7Ctwgr%5Ef41f4ff4601587632ae06e24bd75d038ba14b0f5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-20980242523293842084.ampproject.net%2F2410031633000%2Fframe.html

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

साथ ही 9000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर ड्यूटी देने वाले पुलिसकर्मियों के लिए हर दिन भत्ते को ₹200 से बढ़ाकर ₹300 किए जाने की भी घोषणा की है. पुलिसकर्मियों के योगदान को देखते हुए भारत सरकार भी इनके हितों को लेकर काम कर रही है.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक की भी स्थापना की गई है. पुलिस विभाग उत्तराखंड में 2025 तक देवभूमि को नशा मुक्त किए जाने के लिए काम कर रहा है. इसके तहत पुलिस ने अब तक 1100 से ज्यादा नशे के सौदागरों की भी धर पकड़ की है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

पुलिस विभाग में जवानों और अधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए 327 पदों का भी सृजन किया गया है. साथ ही सरकार ने नारकोटिक्स फोर्स का गठन कर नशे के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है.

पुलिस विभाग को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस भी किया जा रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर उत्तराखंड के प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया. साथ ही पुलिस के मनोबल में बढ़ोतरी होने की बात कही.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823