Connect with us

उत्तराखंड

Big Breaking: देवभूमि में यहां धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर……..

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराते हुए हरिद्वार पथरी पुलिस व प्रशासन ने धनपुरा क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की कार्रवाई की. लाउडस्पीकरों को हटाने के पीछे की वजह ध्वनि प्रदूषण बताया गया है.

चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

हरिद्वार के धनपुरा क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थलों में लगे लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी.

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के चलते विद्यार्थी भी खासी परेशानी हो रही थी. शिकायत मिलने पर पर फेरूपुर चौकी इंचार्ज सुधांशु कौशिक ने दोनों धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए.

सुधांशु कौशिक ने बताया कि दो धार्मिक स्थलों पर अधिक ध्वनि के कारण नियमों का उल्लंघन हो रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम ने लाउडस्पीकर उतार दिए हैं. उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि प्रदूषण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

इस दौरान तहसीलदार प्रियंका और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों में ध्वनि का स्तर तय मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

प्रशासन ने दोनों समुदायों से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यह कार्रवाई किसी एक पक्ष के खिलाफ नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करने और नियमों का पालन करने की बात कही.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823