wh बिग ब्रेकिंग। हजारों की संख्या में राज्य आंदोलनकारियों का मुख्यमंत्री आवास कूच, ये हैं मांगे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बिग ब्रेकिंग। हजारों की संख्या में राज्य आंदोलनकारियों का मुख्यमंत्री आवास कूच, ये हैं मांगे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग। हजारों की संख्या में राज्य आंदोलनकारियों का मुख्यमंत्री आवास कूच, ये हैं मांगे

देहरादून। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों की संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच कर दिया जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है आंदोलनकारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला में बैरिकेड लगाकर रोका तो आंदोलनकारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। राज्य आंदोलनकारी सरकार से उत्तराखंड में 10 फ़ीसदी से अधिक आरक्षण, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने, उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति, सख्त भू कानून, राज्य आंदोलनकारियों की निरस्त की गई नौकरियों की बहाली सहित कुल 9 सूत्रीय मुद्दों पर सुनवाई की मांग कर रहे हैं उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होने से आज राज्य आंदोलनकारी उग्र हो गए और मुख्यमंत्री आवास कूच किया। बता दें कि राज्य आंदोलनकारी की संयुक्त बैठक में विपुल नौटियाल को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया है उन्होंने कहा है कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823