wh बड़ी खबर। डिवाइडर से टकराई ओवरस्पीड बाइक, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बड़ी खबर। डिवाइडर से टकराई ओवरस्पीड बाइक, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर। डिवाइडर से टकराई ओवरस्पीड बाइक, और फिर……

बिग ब्रेकिंग: ओवरस्पीड बाइक के डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत।

देहरादून
रिपोर्ट: विक्रांत सिंह चौहान

देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।दून में राजपुर रोड पर बाइक डिवाइडर से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक उत्तरकाशी के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड को माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक रात करीब सवा दो बजे बाइक में राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। इस दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार को दून अस्पताल लाया गया। वहां दो युवकों की उपचार के कुछ देर बाद और तीसरे की शाम को मौत हो गई।सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह निवासी पुरोला, जिला उत्तरकाशी, नवीन सिंह (20) पुत्र जयदेव सिंह निवासी नौगांव, उत्तरकाशी और मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन निवासी पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। मोहित व आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को जल्दी ज्वाइनिंग के बाद ट्रेनिंग पर जाना था। तीसरा भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। नालापानी चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि तीनों दोस्त, आदित्य के भाई की बाइक पर निकले थे। आदित्य यहां सहस्रधारा रोड पर अपने भाई और बहन के साथ रहता था। आदित्य का भाई पौड़ी जिले में नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि दो युवकों के अग्निवीर में चयन की खुशी में तीनों घूमने निकले थे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823