Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

उत्तराखंड में बर्फबारी व हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। State Emergency Operation Centre Uttarakhand द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 20 मार्च से 21 मार्च 2026 तक प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार Defence Geoinformatics Research Establishment के पूर्वानुमान में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों को डेंजर लेवल-3 (उच्च खतरा) श्रेणी में रखा गया है। वहीं रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों को डेंजर लेवल-1 (निम्न खतरा) श्रेणी में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि लोग दिन-रात अपने आसपास की परिस्थितियों पर नजर बनाए रखें और अनावश्यक रूप से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवागमन से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

हिमस्खलन या बर्फबारी के दौरान घरों और अस्थायी आवासों की छतों पर जमी बर्फ को समय-समय पर हटाते रहें, ताकि किसी दुर्घटना की संभावना न रहे।
इसके अलावा बर्फीले क्षेत्रों में यात्रा करते समय फिसलन से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अत्यधिक बर्फबारी वाले इलाकों में रह रहे लोगों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों या निचले क्षेत्रों की ओर जाने की भी सलाह दी गई है। पुराने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-


प्रशासन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823