wh (बड़ी खबर) हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा-सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ये क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्ना मानहानि के मुकदमे को रहें तैयार…..ये है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा-सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ये क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्ना मानहानि के मुकदमे को रहें तैयार…..ये है पूरा मामला - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा-सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ये क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्ना मानहानि के मुकदमे को रहें तैयार…..ये है पूरा मामला

हल्द्वानी/लालकुआं

कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े विकासखंड हल्द्वानी की ब्लाक प्रमुख रूपा देवी पर पैसे लेकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने और नया ब्लाक प्रमुख चुनने के अलावा क्षेत्र पंचायत हाथीखाल में विकास कार्य नहीं होने और विकास कार्य ना देने की बात सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप (प्रस्ताव ब्लॉक हल्द्वानी) पर लिखने वाली हाथीखाल की क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रा नागिला के खिलाफ ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया के उक्त व्हाट्सएप ग्रुप में जवाब देते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप इंद्रा नागिला जो हाथीखाल से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं साबित करें अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे नहीं तो वह उनके विरुद्ध न्यायालय में जाकर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगी। उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उनके ऊपर बिना सोचे समझे क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रा नागिला ने आरोप लगाए हैं और कहा है कि पैसों के लालच में उन्होंने कांग्रेसी पार्टी ज्वाइन की है जिसका सीधा असर उनके मान-सम्मान पर पड़ा है।

(बड़ी खबर) हल्द्वानी ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने कहा-सार्वजनिक रूप से माफी मांगे ये क्षेत्र पंचायत सदस्य, वर्ना मानहानि के मुकदमे को रहें तैयार…..ये है पूरा मामला

ऐसे में उनके ऊपर लगे आरोप इंद्रा नागिला साबित करें अन्यथा मानहानि के मुकदमे के लिए तैयार रहें। ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने यह भी कहा है कि जिस ग्रुप में इंद्रा नागिला ने टिप्पणी की है उसमें तमाम जनप्रतिनिधि विकासखंड के अधिकारीगण मौजूद हैं जिससे कि उनकी छवि सबके सम्मुख धूमिल हुई है ऐसे में उनके मान सम्मान के साथ खिलवाड़ को वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगी। वहीं ग्राम विकास अधिकारी हाथीखाल सुनील पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास कार्य पूरे ब्लॉक में साथ ही हाथीखाल में भी विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823