wh Big News: इस प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय में जूनियर छात्र ने बाहरी तत्वों को बुलाकर सीनियर छात्रों को जमकर पिटवाया, घंटों तक मचाया तांडव - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Big News: इस प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय में जूनियर छात्र ने बाहरी तत्वों को बुलाकर सीनियर छात्रों को जमकर पिटवाया, घंटों तक मचाया तांडव - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Big News: इस प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालय में जूनियर छात्र ने बाहरी तत्वों को बुलाकर सीनियर छात्रों को जमकर पिटवाया, घंटों तक मचाया तांडव

गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में सीनियर छात्रों को अपने जूनियर को धूम्रपान करने से मना करना महंगा पड़ गया। छात्र ने बाहरी लड़कों को बुलाकर अपने सीनियर्स को खूब पिटवाया।

एक, दो नहीं बल्कि चार चरण में तीन घंटे तक दौड़ा-दौड़ाकर धारदार हथियार लेकर मारपीट का आरोप लगाया गया है। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं। वहीं दूसरे दिन आक्रोशित छात्रों ने बाजार बंद कराकर और धरना देकर विरोध दर्ज कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ आरोपित भागने लगे, जिनमें से चार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पंत विवि में विद्यार्थियों की सुरक्षा अब राम भरोसे हो चुकी है। कैंपस के अंदर आए दिन घटनाएं हो रही है। टेक्नोलाजी डिपार्टमेंट के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का शनिवार को फ्रेशर पार्टी थी। जिसके बाद शाम के करीब साढ़े पांच बजे सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को गांधी पार्क में कुछ लड़कों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद आधे-एक घंटे के अंतराल पर चार जगह खूब मारपीट हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

करीब 50-60 लाेगों ने बड़ी मार्केट में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्रों ने बताया कि जूनियर छात्र के धूम्रपान करने से मना करने पर उन्हें नागवार गुजरी। वह स्थानीय हैं और अपने जानने वाले 25-30 से अधिक लोगों को बुलाकर जितने भी सीनियर्स थे, सबको खोजकर पिटवाया। कई लोगों को चाकू लगा है, सिर पर वार कर बुरी तरह घायल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

वहीं रविवार को बड़ी मार्केट में इंजीनियरिंग के सीनियर एवं जूनियर छात्र इकठ्ठा हो गए और विरोध में दुकानें बंद कराई। इधर सूचना पर सिडकुल पुलिस चौकी, पंतनगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वहां से चार आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

छात्रों ने निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस की मध्यस्थता के बीच पांच छात्रों की मंडली ने निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण बीएस चलाल संग बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कमेटी गठित की है। साथ ही छात्रों ने लिखित शिकायती पत्र दिया है। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया है, डीन अधिष्ठाता के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

छात्रों की मांग

  • आरोपित छात्र का निष्काशन
  • सुरक्षा अधिकारी को हटाने की मांग
  • परिसर में चालान काटने को बंद करने
  • बाहरी गार्ड को तैनात करने
  • आरोपित छात्र पर हत्या के प्रयास की प्राथमिकी पंजीकृत करने
  • आरोपित छात्र के अभिभावक जिनकी संलिप्तता है, उन्हें बाहर करने की मांगे उठाई है
  • विवि प्रशासन छात्रों को गाड़ी रखने की अनुमति दे, जिससे वह अपना उपचार खुद करा सकें
  • विवि में छात्र से संबंधित बनी समिति में छात्रों के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाए

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823