उत्तराखंड
बड़ी खबर (हल्द्वानी) मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त संदेश: “जमरानी बांध परियोजना में स्थानीय लोगों को मिले पहली प्राथमिकता”
हल्द्वानी
राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी में जमरानी बांध परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सिंचाई विभाग, जमरानी बांध परियोजना के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र के विकास और भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा ने स्पष्ट कहा कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के सदस्यों तथा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के हर कार्य में स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।