wh (बड़ी खबर उत्तराखंड) यहां कंडी से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर उत्तराखंड) यहां कंडी से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर उत्तराखंड) यहां कंडी से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), चार जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी (पालकी) में बैठकर धाम जा रहे पांच साल के बच्चे की खाई में गिरने से मौत हो गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी बच्चा अपने परिजनों के साथ केदारनाथ की यात्रा पर था और परिवार ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बच्चे शिवा को धाम तक पहुंचाने के लिए कंडी से पहुंचाने वाले मजदूर की व्यवस्था की थी। हांलांकि, रास्ते में कंडी से बच्चा 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जहां चोट लगने से बच्चे की मौत हो गई।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह परिहार ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हादसा शनिवार को हुआ, जब विजय कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

शिवा के लिए उन्होंने कंडी की व्यवस्था की थी लेकिन रास्ते में बड़ी लिनचोली के पास वह कंडी से गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस और आपदा राहत बल के जवानों ने खाई से बच्चे का शव निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

कंडी ले जाने वाला मजदूर घटना के बाद फरार हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पायी है और पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

केदारनाथ पैदल मार्ग पर कंडी से किसी के खाई में गिरने का यह पहला मामला है।

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823