Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर उत्तराखंड) UKSSSC पेपर लीक मामले में यहां 14 सितंबर को युवाओं का लगेगा जमावड़ा……

हल्द्वानी ।

जहां एक ओर यूकेएसएसएससी भरती (UKSSSC) पेपर लीक मामले के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग पूरे प्रदेश भर में तूल पकड़ रही है और बीते दिनों उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने देहरादून सचिवालय कूच किया।


जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने देहरादून पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में इस बावत विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है ।
जहां एक और गढ़वाल मंडल में युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है तो कुमाऊं मंडल में भी विरोध के सुर पनपने शुरू हो गए हैं ।


कुमाऊं मंडल में बीते दिनों अल्मोड़ा में उत्तराखंड युवा एकता मंच तथा विभिन्न संगठनों के साथ भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया गया ।
वही अब 14 सितंबर को युवाओं ने एकजुट होकर एक मंच पर हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में एकत्रित होंगे,जहाँ से युवा तिकोनिया चौराहे पर अपने विचारों को रखेंगे फिर वहां से होते हुए एसडीएम कार्यलय में ज्ञापन सौपेंगे ।
जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन राजनीतिक संगठन गैर राजनीतिक संगठन भाग ले रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित ये मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद……..


उत्तराखंड के युवाओ के नाम अपील जारी करते हुए उत्तराखंड युवा एकता मंच ने युवाओ से आग्रह किया है कि गढ़वाल की तरह यहां भी सरकार व विपक्ष को युवाओ की शक्ति का अहसास कराना जरूरी है और यह लड़ाई युवाओ की है इसलिए युवाओ को आघे आने की आवश्यकता है।


पूरे प्रदेश के विभिन्न संगठन युवाओ के बैनर तले करेंगे आंदोलन।
-पीयूष

इस पर जानकारी देते हुए उत्तराखंड युवा एकता मंच से पीयूष जोशी ने बताया कि अभी तक उत्तराखंड युवा एकता मंच के बैनर तले विभिन्न संगठन उत्तराखंड की युवाओं की आवाज बन उत्तराखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में 14 सितंबर को एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी पहुंचेंगे ।
जिसमें उत्तराखंड बेरोजगार संघ, सुराज सेवा दल ,यूथ कांग्रेस ,हल्द्वानी ऑनलाईन सहायता समूह,आम आदमी पार्टी,उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी,परिवर्तनकामी छात्र संगठन आदि अपने पूरे दलबल के साथ समर्थन दे रहे है।
और पूरे प्रदेश के लगभग हजारों छात्र-छात्राएं एमबीपी कॉलेज हल्द्वानी में 14 तारीख को कुच करेंगे ,साथ ही खानपुर के विधायक उमेश कुमार, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित प्रदेश के कई बड़े नेताओं से भी संपर्क करने का प्रयास टीम के द्वारा जारी है ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित ये मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद……..


अपनी पार्टी के झंडे व विचारधारा घर ही रख कर आये
-तेजस्व

इस पर उत्तराखंड युवा एकता मंच के संस्थापक सदस्य तेजस्व घुघुतियाल बताते है कि उत्तराखंड के युवाओ ने पूरे उत्तराखंड के प्रदेश के राजनीतिक गैर राजनीतिक संगठनों से निवेदन किया कि अपने झंडे व पार्टी के विचारधारा को घर ही रख कर आये।वह हल्द्वानी में केवल और केवल इस व्याप्त भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करें ,जिसपर लगभग सभी दल हल्द्वानी एक बैनर तले आने को भी तैयार है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार:- मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की चार परियोजनाओं का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित ये मंत्रीगण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद……..


ये है आंदोलन की प्रमुख मांगे।

  1. यूकेपीसीएस व यूकेइसएससी में राज्य गठन के बाद अभी तक जितनी भी भर्तियां हुई हैं उन सभी की सीबीआई जांच हो ।
    2.उत्तराखंड के सभी नेताओं की निजी संपत्ति की जांच की जाए वह जिन भ्रष्टाचारियों द्वारा भ्रष्टाचार कर जनार्दन किया गया है उन सभी की संपत्ति को लेकर राज्य कोष ने पैसा देते हुए युवाओं के विकास में उस धन को खर्च किया जाए।
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823