wh भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से फतेह करेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव”” विकास की बदौलत बनाएंगे प्रदेश में पुनः सरकार-:–पवन चौहान भाजपा नेता। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से फतेह करेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव”” विकास की बदौलत बनाएंगे प्रदेश में पुनः सरकार-:–पवन चौहान भाजपा नेता।

मुकेश कुमार

लालकुआ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने पत्रकार वार्ता में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मिशन-2022 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करना होगा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और राज्य के विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है।
यहां एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने मिशन-2022 फतह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है जिससे पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में विकास कार्य तेज गति से हुआ है
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा ।उन्होंने कहा कि देश व राज्य का विकास करने के साथ सरकार ने जनहित में आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान विकास निधि, जल जीवन मिशन समेत कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिसका लाभ देश के हर नागरिक को मिल रहा है ।
उन्होंने कहा सरकार ने दशकों पुराने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार कर देशवासियों को खुशियों की बड़ी सौगात दी है।
उन्होंने कहा कि 2022 फतह करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि धामी सरकार लगातार समाज के हर वर्ग के हित में विकास कार्य कर रही है इसी विकास कि बदौलत आगमी 2022 के चुनाव में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823