wh भाजपा नेता चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं”” दिया समाधान कराने का भरोसा। - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा नेता चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएं”” दिया समाधान कराने का भरोसा।

मुकेश कुमार

लालकुआ बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।


यहां विधानसभा क्षेत्र बरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व चैयरमैन पवन चौहान ने मगंलवार को पश्चिमी घोड़ानाला, निर्मल कॉलोनी ,बंगाली कॉलोनी,बंजरी कम्पनी ,बिन्दूखत्ता के शास्त्रीनगर,विकासपुरी सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पवन चौहान जिंदाबाद के नारेबाजी के साथ उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर भाजपा नेता पवन चौहान ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराते हुए सूबे कि धामी सरकार की 4.5 वर्षो की उपलब्धियाँ बताई इसके आलावा उन्होंने कहा कि धामी सरकार मे गांव,गरीब,किसान,नौजवान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं प्रदेश में कानून का राज है लोगो को रोजगार दिया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी भारत को आत्मनिर्भर बनाने में लगे है मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान के साथ आगे बढ़ रही है उन्होंने भाजपा सरकार कि जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने कि बात करते हुए ग्रामीणों को क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823