Connect with us

उत्तराखंड

भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, विधायक डॉ मोहन बिष्ट के आह्वान पर हजारों की संख्या में एकजुट हुए लोग, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के बाद जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी देशभर में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” निकाल रही है तो वही लालकुआं में भी क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में भाग लिया और पूरा शहर भारत माता जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेतागण बुध बाजार के पास प्रातः 7:30 बजे एकत्र होना शुरू हुए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के अलावा क्षेत्रवासी भी इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” प्रारंभ की जिसमें नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने भी प्रतिभागी किया।

यात्रा मुख्य बाजार, गौला रोड होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई इस दौरान वक्ताओं ने देश के प्रति समर्पित सेना के जवानों के साहस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि भारत अब कोई सामान्य देश नहीं रह गया है जो आतंकी हमले के बाद चुपचाप बैठ जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

अब भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में दुनिया के सामने नई शक्ति बनकर उभरा है और जो भारत को छेड़ता है उसे भारत छोड़ना नहीं जिसका सीधा उदाहरण एयर स्ट्राइक और उसके बाद हाल ही में हुए “ऑपरेशन सिंदूर” हैं भारत आतंकियों को अब उनके घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है।

इतना ही नहीं भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी कर रखे हैं ताकि किसी भी विषम परिस्थिति थे निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:- तराई पूर्वी डीएफओ हिमांशु बागरी का यूपी में भी जबरदस्त एक्शन, खैर तस्करी पर कसा शिकंजा......देखें रिपोर्ट:-

वक्ताओं ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने धैर्यता के साथ साहस का परिचय दिया और पहले अपने देश को लोगों को मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षित रखने की पहल की और उसके बाद सेना को खुली छूट देते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान में बैठे कई आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया जिसकी जानकारी खुद सेना के अधिकारियों ने दी।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823