उत्तराखंड
लालकुआं (नैनीताल) हल्दूचौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, दीपेन्द्र कोश्यारी भी रहे मौजूद
लालकुआँ विधानसभा के हल्दूचौड़ क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 29 पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता महेश चंद्र जोशी के निवास पर आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों को सुनते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रेरणादायी बताया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश समाज सेवा, संगठन की मजबूती और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
https://www.facebook.com/share/v/183MqBKwPj
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री (ओबीसी मोर्चा) देवेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, बीडीसी सदस्य योगेश जोशी, बूथ अध्यक्ष गोकुलानंद जोशी तथा पूर्व मंडल महामंत्री रोहित बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ ही जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं।